लाइव न्यूज़ :

आइए ऐसा समाज बनाएं, जहां महिलाओं को ज्यादा सम्मान मिले: राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को दुर्गापूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया, जहां राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में महिलाओं को ज्यादा सम्मान और समान सहभागिता मिले।

राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ने कहा कि देवी दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं और वह नारी शक्ति का दैवीय रूप भी हैं।

कोविंद ने कहा, “दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है। मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूप जीवन के साथ प्रकृति के जुड़ाव को दर्शाते हैं।”

उन्होंने कहा, “इस त्योहार के अवसर पर, आइए हम एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प करें, जहां समाज में महिलाओं को पहले से अधिक सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण में उन्हें बराबरी की भागीदारी प्राप्त हो।”

उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

राष्ट्रपति ने कहा, “मेरी ईश्वर से कामना है कि हर्षोल्लास भरे इस पर्व से देशवासियों के बीच शांति, भाईचारे व एकता की भावना और सशक्त हो तथा हम सभी देश की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर काम करते रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र