लाइव न्यूज़ :

आजादी के नारे लगाने वालों को देश छोड़कर जाने दें: गुजरात के उप मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: January 24, 2020 01:42 IST

पटेल ने कहा, ‘‘देश को आजादी 1947 में मिल गयी थी लेकिन आप देखते हैं कि कुछ लोग जमा होते हैं और ‘आजादी’ के नारे लगाते हैं। आपको किससे आजादी चाहिए? क्या आपको अपने माता-पिता से आजादी चाहिए? क्या आप अपने पति से आजादी चाहती हैं? मैं इसे समझ नहीं पाता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि जो सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और ‘आजादी’ मांग रहे हैं उन्हें देश छोड़कर जाने दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अहमदाबाद में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिस पर पूर्व योजना के तहत हमला किया गया था।

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और ‘आजादी’ मांग रहे हैं उन्हें देश छोड़कर जाने दिया जाना चाहिए। वह यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

पटेल ने कहा, ‘‘देश को आजादी 1947 में मिल गयी थी लेकिन आप देखते हैं कि कुछ लोग जमा होते हैं और ‘आजादी’ के नारे लगाते हैं। आपको किससे आजादी चाहिए? क्या आपको अपने माता-पिता से आजादी चाहिए? क्या आप अपने पति से आजादी चाहती हैं? मैं इसे समझ नहीं पाता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक आजाद देश है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अगर वे भारत से आजादी चाहते हैं तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करना चाहिए कि वह सीमा खोल दें और ये जहां जाना चाहते हैं, चले जाएं।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अहमदाबाद में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिस पर पूर्व योजना के तहत हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि इस दौरान ट्रक भरकर पत्थर इकट्ठा किए गए थे लेकिन वे भूल गए कि यह गुजरात है कश्मीर नहीं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह