लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार को पहले ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने दें, फिर हम सोचेंगे : राउत

By भाषा | Updated: November 23, 2020 15:20 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि पहले नीतीश कुमार नीत बिहार सरकार को ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने दें, उसके बाद महाराष्ट्र सरकार इस संबंध में विचार करेगी।

राउत ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह कहा था कि देश में ‘लव जिहाद’ की घटनाएं हो रही हैं और ऐसे में इससे निपटने के लिए कानून बनाना उचित है।

भाजपा शासित कुछ राज्यों ने इस तथाकथित ‘लव जिहाद’ को रोकने के लिए अपनी-अपनी योजनाओं की घोषणा की है।।

राउत ने कहा कि संभवत: भाजपा पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस मुद्दे को उछाल रही है।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख भाजपा नेता पूछ रहे हैं कि (राज्य में) कब ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाया जाएगा। मैंने आज सुबह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इसपर बात की।’’

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर हम सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि पहले (भाजपा शासित) उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में कानून बनने दें। लेकिन, जब बिहार में कानून बनेगा, जब नीतीश कुमार जी इसे बनाएंगे, तब हम उसका समग्रता में अध्ययन करेंगे।’’

राउत ने कहा, ‘‘उसके बाद हम महाराष्ट्र में इसपर विचार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए