लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र को अपना खुद का कोविड-19 टीकाकरण ऐप बनाने दें: मलिक

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:17 IST

Open in App

मुंबई, 13 मई महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नहीं हटाएगी, लेकिन राज्य को नागरिकों के पंजीकरण के लिए अपना खुद का सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन डिजाइन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

वीडियो के रूप में जारी एक बयान में, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मलिक ने केंद्र सरकार के कोविन ऐप के उपयोग में तकनीकी दिक्कतें आने का दावा किया, जिससे लोगों को खुद को पंजीकृत करने में कठिनाई हो रही है। यह ऐप देशव्यापी टीकाकरण अभियान की डिजिटल आधार है।

उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद टीकाकरण किया जा रहा है। (कोविन) ऐप क्रैश हो जा रहा है... हमने मांग की है कि राज्य को अपना अलग सिस्टम (ऐप) डिजाइन करने की अनुमति दी जाए ताकि हम ऐप और अन्य माध्यमों से पंजीकरण करके लोगों को टीका लगा सकें।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने कहा कि केंद्र ने अभी तक राज्य को अपना ऐप विकसित करने की अनुमति नहीं दी है।

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 1,91,73,383 टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो