लाइव न्यूज़ :

किसी भी स्रोत से ज्ञान को आने दें : न्यायालय

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हजारों फूल खिलने दें और किसी भी स्रोत से ज्ञान को आने दें।’’ इस टिप्पणी के साथ ही कि न्यायालय ने एक राजनीतिक दल को कोविड​​​​-19 की तैयारियों पर स्वत: संज्ञान लिए गए एक मामले में हस्तक्षेप करने और अपने सुझाव देने की अनुमति दी।

हालांकि न्यायालय ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। याचिका में अखिल भारतीय एक समान निशुल्क कोविड टीकाकरण नीति का निर्देश देने तथा वायरस के प्रभाव का पता लगाने और इसके प्रसार पर काबू के लिए उपाय सुझाव देने की खातिर विशेषज्ञों का एक पैनल गठित करने का अनुरोध किया गया था।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि यद्यपि जनहित याचिका कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान दायर की गई थी, “आपका मकसद हमारे आदेशों के माध्यम से पूरा हो गया है। हम पहले ही कोविड तैयारियों पर स्वत: संज्ञान लिए गए मामले में आदेश पारित कर चुके हैं। आप उस मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं और अपने सुझाव दे सकते हैं। हजारों फूल खिलने दें, किसी भी संभव स्रोत से ज्ञान आने दें।’’

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने हालांकि कहा कि विश्व राजनैतिक इतिहास में इस उद्धरण का एक अलग संदर्भ में इस्तेमाल किया गया था, लेकिन यहां इसका अलग संदर्भों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

चीनी नेता माओत्से तुंग ने 1957 में देश की राजनीतिक व्यवस्था के संबंध में बुद्धिजीवियों के विभिन्न विचारों को आमंत्रित करने के लिए पहली बार इस उद्धरण का इस्तेमाल किया था।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने एसडीपीआई की ओर से पेश अधिवक्ता ए सेल्विन राजा से कहा, ''आप आ सकते हैं और उस (स्वत: संज्ञान) मामले में अपने सुझाव दे सकते हैं। हम आपके हस्तक्षेप की अनुमति देंगे। आपका स्वागत है।’’

पीठ ने अपने आदेश में कहा कि याचिका 10 मई को दायर की गई थी और कोविड तैयारियों पर स्वत: संज्ञान लिए गए मामले में पारित कई आदेशों द्वारा चिंताओं पर गौर किया गया है।

पीठ ने कहा कि अधिकतम लोगों को दायरे में लाने के लिए देश की टीकाकरण नीति में संशोधन किया गया है। अदालत के आदेश पर देश भर के प्रमुख डॉक्टरों, विषाणु विज्ञानियों और महामारी विज्ञानियों का एक राष्ट्रीय कार्यबल भी गठित किया गया है।

न्यायालय ने याचिका का निपटारा करते हुए राजा से कहा कि अदालत द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्य बल में देश भर के डॉक्टर हैं और वे अपने विषय के विशेषज्ञ हैं तथा केंद्रीय कैबिनेट सचिव इसके संयोजक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित