लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के दो हजार से कम नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: November 15, 2020 21:53 IST

Open in App

चेन्नई, 15 नवम्बर तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,819 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7.58 लाख हो गई। वहीं 12 और व्यक्तियों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,478 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को दी।

तमिलनाडु में एक दिन में सामने आने वाले कोविड-19 के नये मामले दो हजार से कम हो गए हैं। गत 13 नवम्बर को जहां 1,939 नये मामले सामने आये थे वहीं 14 नवम्बर को 1,912 नये मामले सामने आये थे।

इस बीच ठीक होने वालों की संख्या नये मामलों से अधिक है क्योंकि 2,520 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 7.30 लाख हो गई।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16,441 है।

रविवार को 64,213 नमूनों की जांच की गई जिससे अभी तक जांचे गए नमूनों की संख्या बढ़कर 1.07 करोड़ हो गई।

चेन्नई में कोविड-19 के 502 नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.08 लाख हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू