लाइव न्यूज़ :

मुंबई में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के दो हजार से कम नए मामले

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:58 IST

Open in App

मुंबई 11 मई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोविड-19 के नए मामलों में कमी जारी है और मंगलवार को इसके संक्रमण के 1,717 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 51 मरीजों की मौत हो गयी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि नए मामलों के सामने आने के बाद मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,79,986 हो गयी, वहीं इस महामारी से अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,942 हो गयी।

मुंबई में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या दो हजार से कम रही है। इससे पहले चार अप्रैल को रिकार्ड 11,163 मामले सामने आए थे।

इससे पहले सोमवार को संक्रमण के 1,794 नए मामले सामने आए थे जबकि 74 मरीजों की मौत हुई थी।

मुंबई में इस दौरान कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके 6,082 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी। पिछले 24 घंटे के दौरान 28,258 नमूनों की कोरोना जांच की गयी। अब तक कुल 57,61,689 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

मुंबई में कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 92 प्रतिशत हो गयी है। निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या 81 बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट