लाइव न्यूज़ :

भारत में 91 दिन बाद कोविड-19 के 50 हजार से कम नए मामले

By भाषा | Updated: June 22, 2021 11:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून भारत में 91 दिन बाद, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 50 हजार से कम 42,640 नए मामले सामने आए जिन्हें मिला कर बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,99,77,861 हो गई। वहीं, 79 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या सात लाख से कम हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,167 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,89,302 हो गई है। देश में 68 दिन बाद संक्रमण से मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय की ओर से सुबह सात बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 रोधी टीके की सर्वाधिक 86.16 लाख खुराक लोगों को दी गई। दुनिया में कहीं भी एक दिन में इतनी खुराक नहीं दी गई हैं। देश में अभी तक टीके की कुल 28.87 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 6,62,521 हो गई है, जो कुल मामलों का 2.21 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.49 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 39,40,72,142 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,64,360 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर कम होकर 2.56 प्रतिशत है, जो पिछले 15 दिन से यह पांच प्रतिशत से कम बनी है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 3.21 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 40वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,89,26,038 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मत्यु दर 1.30 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले घंटे में जिन 1,167 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 352 लोग, तमिलनाडु के 189 लोग और कर्नाटक के 142 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 3,89,302 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,18,313, कर्नाटक के 34,025, तमिलनाडु के 31,386, दिल्ली के 24,925, उत्तर प्रदेश के 22,224, पश्चिम बंगाल के 17,390, पंजाब के 15,854 और छत्तीसगढ़ के 13,395 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर