लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों में 45 प्रतिशत से कम घरों में होता है खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन का उपयोग: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: December 15, 2020 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर बिहार और पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों के 45 प्रतिशत से कम घरों में खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल होता है।

ताजा राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) में यह आंकड़ा सामने आया है।

यह सर्वेक्षण 17 राज्यों और पांच केंद्रशासित प्रदेशों में किया गया।

आंकड़ों के अनुसार, जिन पांच राज्यों में 45 प्रतिशत से कम घरों में खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल होता है, उनमें असम (42.1 प्रतिशत), बिहार (37.8 प्रतिशत), मेघालय (33.7 प्रतिशत), नगालैंड (43 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (40.2 प्रतिशत) शामिल हैं।

इसके अनुसार, जिन राज्यों में 80 प्रतिशत से अधिक घरों में स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल होता है, उनमें आंध्र प्रदेश (83.6 फीसदी), गोवा (96.5 फीसदी), मिजोरम (83.8 फीसदी) और तेलंगाना (91.8 फीसदी) शामिल हैं।

बिजली, एलपीजी या प्राकृतिक गैस और बायोगैस को सर्वेक्षण में स्वच्छ ईंधन माना गया है।

सर्वेक्षण के अनुसार, सभी 22 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 2015-16 की तुलना में स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल बढ़ा है। इसमें पाया गया कि 16 राज्यों में 70 प्रतिशत से अधिक आबादी ऐसे घरों में रह रही है, जहां स्वच्छता संबंधी सुविधाओं में सुधार हुआ है।

उसके अनुसार, लक्षद्वीप (99.8 प्रतिशत) और केरल (98.7 प्रतिशत) में सर्वाधिक आबादी अच्छी स्वच्छता सुविधओं वाले घरों में रह रही है, जबकि बिहार (49.4 प्रतिशत) और लद्दाख (42.3 प्रतिशत) इस मामले में सबसे पीछे हैं।

इसमें पाया गया कि जिन घरों में सर्वेक्षण किया गया, लगभग उन सभी में आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल होता है।

आंकड़ों के अनुसार, 90 प्रतिशत से अधिक आबादी ऐसे घरों में रह रही है, जहां बिजली आपूर्ति होती है और 70 प्रतिशत से अधिक आबादी के पेयजल स्रोत में सुधार हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पहले चरण में 17 राज्यों और पांच केंद्रशासित प्रदेशों (असम, बिहार, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, केरल, लक्षद्वीप, दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव) के परिणाम जारी किए गए हैं, जबकि दूसरे चरण के परिणाम अगले साल जारी किए जाएंगे, जिनमें शेष राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को शामिल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह