लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 2021 में पहली बार कोविड-19 के 200 से कम मामले

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:15 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 जून गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 185 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 8,22,334 हो गयी। इस साल पहली बार 200 से कम मामले आए हैं। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 10,032 हो गयी है। इस दौरान 651 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 8,06,193 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। उपचारधीन मरीजों की संख्या 6109 है जिनमें से 142 की स्थिति गंभीर है।

अधिकारी ने बताया कि सूरत से 40, अहमदाबाद से 38, वडोदरा से 21, जूनागढ से 15, राजकोट से 10 मामले आए। अहमदाबाद, जूनागढ, देवभूमि द्वारका और भावनगर में एक-एक मरीजों की मौत हो गयी।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि रविवार को 1,96,382 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी। गुजरात में अब तक 2,20,68,302 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

पड़ोस के दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव से संक्रमण के तीन नए मामले आए और छह लोग स्वस्थ हुए हैं। वहां संक्रमितों की संख्या 10,483 और स्वस्थ होने वालों की संख्या 10,415 हो गई है। केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से अब तक चार लोगों की मौत हुई है और 64 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस