लाइव न्यूज़ :

केरल के 14 में से 13 जिलों में जून में हुई कम बरसात: मौसम विभाग

By भाषा | Updated: July 2, 2021 13:55 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो जुलाई दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के आगमन के लगभग एक महीने बाद भी केरल में अब तक बेहद कम बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। गौरतलब है कि देश में मॉनसून केरल के रास्ते ही प्रवेश करता है।

विभाग ने कहा कि एक जून से 30 जून के बीच, राज्य के 14 में से 13 जिलों में कम वर्षा हुई है और केवल एक जिले में सामान्य बरसात हुई है। इस दौरान पड़ोसी केंद्र शासित क्षेत्र लक्षद्वीप और माहे में भी कम बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि देश में जुलाई में मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान है।

आईएमडी की यहां स्थित इकाई के प्रमुख के. संतोष ने एक बुलेटिन में कहा, “केरल के 14 जिलों में से एक जिले में सामान्य बारिश हुई और अन्य 13 जिलों में कम वर्षा हुई (इस साल एक जून से 30 जून के बीच।) लक्षद्वीप और माहे में कम बारिश हुई।” जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान केरल, माहे और लक्षद्वीप में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं