उप्र: बरेली में तेंदुए का शव बरामद

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:55 IST2020-12-25T22:55:05+5:302020-12-25T22:55:05+5:30

Leopard's body recovered in Uttar Pradesh: Bareilly | उप्र: बरेली में तेंदुए का शव बरामद

उप्र: बरेली में तेंदुए का शव बरामद

बरेली (उप्र) 25 दिसंबर जिले की बहगुल नदी के खादर में गन्ने के खेत से एक तेंदुए का शव बरामद किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बरेली के जिला वन अधिकारी :डीएफओः भारत लाल ने बताया कि थाना फतेहगंज पूर्वी के गाँव लखनपुर के समीप छादा गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक तेंदुए का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विभाग को दी। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।

उन्होंने बताया कि तेंदुआ करीब एक साल की आयु का था।

अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुए के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुयी।

डीएफओ भारत लाल ने बताया प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि किसी वाहन से टकराने के चलते तेंदुए के सिर में चोट लगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Leopard's body recovered in Uttar Pradesh: Bareilly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे