लाइव न्यूज़ :

वृन्दावन के निकट वन क्षेत्र में मिला तेंदुए का शव, मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:34 IST

Open in App

मथुरा, चार अक्तूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार को वृन्दावन रोड के समीप के वन्य क्षेत्र में तेंदुए का शव मिला है। वन विभाग के अधिकारियों ने शव को परीक्षण हेतु बरेली के भारतीय पशु-चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेज दिया है तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी मेघराज शर्मा ने बताया कि रविवार को वृन्दावन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धौरेरा तथा अहिल्यागंज के निवासियों की सूचना के बाद निरीक्षण करने पर जंगल के बीच एक तेंदुए का शव पड़ा मिला।

उन्होंने बताया, शव देखकर प्रथमदृष्टया मालूम पड़ता था कि उसकी मृत्यु एक दिन पूर्व हो चुकी है तथा उसकी आयु मात्र डेढ़ से दो वर्ष के बीच की है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शरीर पर कोई ऐसी चोट का निशान नहीं था, जिससे यह मालूम पड़ सकता कि उसकी मृत्यु किस वजह से हुई है। इसलिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिये आईवीआरआई, बरेली भेज दिया गया है।

जिला वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है तथा जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ भारतीय वन्य जीव अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता