लाइव न्यूज़ :

दुधवा नेशनल पार्क में मिला तेंदुए का शव

By भाषा | Updated: October 10, 2021 13:10 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 10 अक्टूबर दुधवा नेशनल पार्क के अंतर्गत कतर्नियाघाट घाट वन रेंज इलाके में एक तेंदुए का शव मिला है।

नेशनल पार्क के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि दुधवा नेशनल पार्क के कतर्नियाघाट रेंज इलाके के गिरिजापुरी बैराज में शनिवार को एक तेंदुए का शव पाया गया।

बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान (आईवीआरआई) में हुए तेंदुए के शव के पोस्टमार्टम से पता चला है कि तेंदुआ की मौत गले और रीढ़ की हड्डी में चोट से हुई है।

आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डाक्टर ए. एम. पावड़े ने बताया कि तेंदुए की साँस की नली में गंभीर घाव से बड़ी मात्रा में खून बह जाने और रीढ़ की हड्डी टूटने से तंत्रिका तंत्र में गड़बड़ी से उसकी मौत हुयी है।

उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि तेंदुए की किसी बड़े बाघ या बड़े तेंदुए से लड़ाई हुई है, उसी दौरान तेंदुए को गंभीर चोट लगी है और उसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह