लाइव न्यूज़ :

बांधवगढ़ में तेंदुए का शव मिला, संदेह बाघिन पर

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:29 IST

Open in App

उमरिया (मध्य प्रदेश), चार अप्रैल मध्यप्रदेश में उमरिया के पास बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) के बफर क्षेत्र के पतौर परिक्षेत्र में रविवार को वन अमले को एक मादा तेंदुए का शव मिला है।

बीटीआर के क्षेत्र संचालक विंसेट रहीम ने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र की कसेरू बीट में बमेरा कसेरु मार्ग के किनारे एक मादा तेंदुए का शव देखा गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर ‘स्निफर डॉग’ (खोजी कुत्ते) को भेजा गया एवं घटना स्थल को सील कर दिया गया है। स्निफर डॉग की मदद से शव से लगभग 100 मीटर दूर एक बछड़े का लगभग पूरा खाया कंकाल और मादा बाघ के पग मार्क देखे गए। तेंदुए के शव के पास भी मादा बाघ के पगमार्क और बछड़े को घसीटे जाने के प्रमाण मिले।

उन्होंने कहा कि मौके पर मिले साक्ष्यों से प्रारंभिक तौर पर यह पता चलता है कि तेंदुए ने बछड़े को मार दिया होगा और वह उसे खा रहा था तभी बाघिन वहां पहुंची और तेंदुए व बाघिन के बीच लड़ाई में बाघिन ने तेंदुए को मार दिया।

उन्होंने बताया कि ढाई साल की उम्र की मादा तेंदुए के शव को नियमानुसार जला दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र