लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पांच वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया तेंदुआ, जंगल में पड़े मिले शव के अवशेष

By भाषा | Updated: June 6, 2021 16:06 IST

Open in App

श्रीनगर, छह जून जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक घर से एक तेंदुआ पांच वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया, जिसके बाद उसके शव के अवशेष अगले दिन पास में ही जंगल में तब्दील की गई नर्सरी से बरामद हुए।

इस घटना के बाद लड़की के परिवार में गम का माहौल है। मध्य बडगाम जिले के ओम पुरा में स्थित अदा मीर के घर में तीन जून को बड़े भाई अली का सातवां जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान 'बार्बी डॉल' के जैसे कपड़े पहनी अदा अपने घर के बरामदे में आई तो तेंदुआ उसे उठाकर ले गया।

अदा के मामा एजाज अहमद ने कहा, ''अदा अपने भाई का जन्मदिन मनाने के लिये अपनी नानी के घर से वापस लौटी थी। वह सजधज कर तैयार हुई और भाई का केक काटे जाने के लिये बरामदे में बैठे अपने दादा को बुलाने गई थी। तभी यह घटना हुई। ''

इस घटना के बाद घर में सन्नाटा पसर गया और अदा का परिवार, पड़ोसी तथा वन अधिकाकारी उसकी तलाश में निकल पड़े। इस दौरान उन्हें खून के कुछ धब्बे और लड़की की गुड़िया मिली। अगले दिन पास ही में एक जंगल से लड़की के शव के अवशेष मिले। शनिवार को लड़की का अंतिम संस्कार किया गया। लोग ट्विटर के जरिये इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इस घटना के बाद से लड़की के माता-पिता सदमे में हैं। इस साल की शुरुआत में उसकी दादी का भी देहांद हो गया था।

क्षेत्रीय वन्यजीव संरक्षक (कश्मीर) राशिद नकश ने घटना पर शोक व्यक्त किया लेकिन कहा कि इसके लिये उनके विभाग को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिये।

नकश ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''हमने वहां पहली बार तेंदुए को देखे जाने के बाद चार साल के दौरान कई बार वन विभाग के साथ जंगली जानवरों की मौजूदगी का मुद्दा उठाया।''

उन्होंने कहा कि तेंदुए को देखे जाने के बाद विभाग ने पेशेवराना तरीके अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन