लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के संजय बाघ अभयारण्य में तेंदुए ने किया हमला, 12 साल की लड़की की मौत

By भाषा | Updated: February 21, 2021 14:11 IST

Open in App

सीधी (मप्र), 21 फरवरी मध्यप्रदेश के सीधी जिले स्थित संजय बाघ अभयारण्य में तेंदुए के हमले में 12 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई।

मड़वास पुलिस चौकी प्रभारी केदार परौहा ने बताया कि मृतका की पहचान सरोज गोंड के रूप में की गई है, वह झपरी गांव की रहने वाली थी और शिव नारायण सिंह गोंड़ की बेटी थी।

उन्होंने कहा कि यह घटना शनिवार को संजय बाघ अभयारण्य के मड़वास के समीप जंगल में उस वक्त हुई, जब वह अपनी मां सहित अन्य महिलाओं के साथ खाना पकाने हेतु लकड़ी बीनने गयी थी।

परौहा ने बताया, ‘‘जंगल में ये सभी महिलाएं थोड़े से फासले से लकड़ी बीन रही थीं। सरोज की मां उसके पास ही थी। अचानक तेंदुए ने सरोज के गले को जबड़े में दबोच लिया और करीब 200 मीटर तक घसीटते हुये ले गया। वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर उसे छुड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन जब तक तेंदुआ उसे छोड़कर भागा, तब तक सरोज की मौत हो चुकी थी।’’

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मड़वास पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग