महाराष्ट्र के सांगली में देखा गया तेंदुआ, पकड़ने का अभियान जारी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:33 IST2021-03-31T17:33:27+5:302021-03-31T17:33:27+5:30

Leopard spotted in Sangli, Maharashtra; Catchment campaign continues | महाराष्ट्र के सांगली में देखा गया तेंदुआ, पकड़ने का अभियान जारी

महाराष्ट्र के सांगली में देखा गया तेंदुआ, पकड़ने का अभियान जारी

पुणे, 31 मार्च महाराष्ट्र के सांगली शहर के राजवाड़ा इलाके में बुधवार को एक तेंदुआ देखा गया जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल व्याप्त हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वन विभाग और पुलिस अधिकारियों की मदद से तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सांगली के पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेडाम ने कहा, “तेंदुए को शहर के राजवाड़ा इलाके में सुबह देखा गया। वन पशु का पता लगा लिया गया है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।”

वन अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रैंक्विलाइजर और पिंजड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Leopard spotted in Sangli, Maharashtra; Catchment campaign continues

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे