लाइव न्यूज़ :

जौलीग्रांट हवाई अड्डे में घुसे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: December 2, 2020 14:30 IST

Open in App

ऋषिकेश, दो दिसंबर उत्तराखंड के जॉलीग्रांट हवाईअड्डे में घुसे मादा तेंदुए को वन विभाग के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

उप प्रभागीय वनाधिकारी जीएस मर्तोलिया ने बुधवार को बताया कि हवाई अड्डे में मंगलवार को तेंदुआ घुस आया था और हवाई जहाजों के इंजनों के शोर के कारण करीब सवा साल की मादा तेंदुआ दिन भर पाइप में दुबकी रही और बाद में जब अंतिम विमान भी चला गया और वातावरण शांत हो गया तो उसे सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया गया ।

उन्होंने बताया कि फिलहाल तेंदुए को देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज में रखा गया है जहां उसकी देखभाल की जा रही है ।

देहरादून के प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम बड़कोट जाकर तेंदुए की जाँच करेगी और उसके बाद ही उसे सुरक्षित जंगल में छोडने के बारे में कोई फैसला किया जाएगा ।

गौरतलब है कि तीन तरफ से जंगल से घिरे हवाई अड्डे में मंगलवार को तेंदुआ घुस आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो