लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में तेंदुए की खाल एवं नाखून बरामद, दो शिक्षकों सहित छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 31, 2021 12:15 IST

Open in App

भोपाल, 31 अक्टूबर मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में तेंदुए के अवयवों को बेचने के आरोप में दो शिक्षकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से तेंदुए की खाल और छह नाखून बरामद किये गये हैं।

मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) आलोक कुमार ने एक बयान में बताया कि वन्य प्राणी मुख्यालय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग झाबुआ जिले में पेटलावद-राजोद मार्ग पर वन्यजीव के अवयवों को बेचने की फिराक में है।

उन्होंने कहा कि इस सूचना पर ‘स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स’, वन्य-जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और विशेष कार्य बल (पुलिस) ने संयुक्त रूप से तुरंत कार्रवाई की और वन्यजीव का शिकार कर उसके अवयवों के अवैध परिवहन और अवैध व्यापार करने वाले छह आरोपियों को शनिवार को पेटलावद-राजोद मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

कुमार ने बताया कि इनके पास से तेंदुए की एक खाल और छह नाखूनों के अलावा छह मोबाइल, चार पहिया और दोपहिया वाहन बरामद किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने बताया, ‘‘गिरफ्तार आरोपियों में से चार अलीराजपुर और दो धार जिले के निवासी है। इनमें से दो शिक्षक भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह