लाइव न्यूज़ :

लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाके में दिखा तेंदुआ, दहशत

By भाषा | Updated: December 25, 2021 17:12 IST

Open in App

लखनऊ, 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घनी आबादी वाले गुडंबा इलाके में शनिवार तड़के एक तेंदुआ देखा गया। वन विभाग की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित घनी आबादी वाले टेढ़ी पुलिया इलाके से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई हैं। तस्वीरें शनिवार तड़के की हैं।

अस्पताल के मालिक अनिकेत अनी ने 'भाषा' को बताया कि उनके अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में चिकित्सालय परिसर में तड़के करीब 4:12 बजे तेंदुआ टहलता हुआ दिख रहा है। तेंदुआ करीब आठ मिनट तक उनके अस्पताल परिसर के अंदर ही रहा।

उन्होंने बताया कि उसके बाद तेंदुआ बाहर निकल गया और गलियों में टहलते हुए उसका वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है।

जिस जगह यह तेंदुआ नजर आया वह काफी घनी आबादी वाला इलाका है। तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में दहशत है।

लखनऊ के प्रभागीय वन अधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली है और उन्होंने टीम भेजकर तेंदुए की तलाश शुरू करा दी है।

राजधानी लखनऊ में तेंदुआ दिखने की घटना नयी नहीं है। इससे पहले इसी साल अगस्त में बंथरा इलाके तथा इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास भी तेंदुआ देखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह