लाइव न्यूज़ :

इंदौर के चिड़ियाघर से लापता तेंदुआ वन विभाग के दफ्तर के पास मिला

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:46 IST

Open in App

इंदौर, सात दिसंबर मध्य प्रदेश में इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर से छह दिन पहले रहस्यमय हालात में लापता हुए तेंदुआ शावक को मंगलवार को वन विभाग के दफ्तर के पास से बरामद किया गया।

वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) नरेंद्र पांडवा ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि उनके विभाग के नवरतन बाग स्थित दफ्तर के पास कुछ लोगों ने तेंदुआ शावक को देखा और इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पांडवा ने बताया, ‘‘पर्याप्त भोजन नहीं मिलने से तेंदुआ शावक काफी कमजोर लग रहा था। स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए उसे कमला नेहरू चिड़ियाघर भेज दिया गया है।’’

चश्मदीदों के मुताबिक तेंदुआ शावक वन विभाग के दफ्तर के पास जिस जगह मिला, वह चिड़ियाघर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। ऐसे में सवाल उठे हैं कि सघन आबादी वाले शहरी क्षेत्र में पिछले छह दिनों के दौरान वह किसी व्यक्ति को क्यों नहीं दिखा, जबकि चिड़ियाघर और वन विभाग के कर्मचारी उसे लगातार खोज रहे थे। इस बारे में पूछे जाने पर डीएफओ ने कहा, ‘‘किसी तेंदुए या बाघ के लिए तीन किलोमीटर का फासला कुछ भी नहीं होता।’’

अधिकारियों ने बताया कि अपनी मां से बिछड़ने के बाद जंगल में घूम रहे छह महीने के मादा तेंदुआ शावक को वन विभाग ने बुरहानपुर जिले में बचाया था और उसके पिछले पैरों में जख्म दिखाई देने पर उसे बेहतर इलाज के लिए एक दिसंबर की रात इंदौर के चिड़ियाघर लाया गया था।

चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव के मुताबिक वन विभाग का दल तेंदुआ शावक के पिंजरे वाली गाड़ी को बुधवार रात चिड़ियाघर परिसर में छोड़कर रवाना हो गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने वन विभाग के अफसरों को पहले ही बता दिया था कि हम रात के वक्त तेंदुआ शावक को चिड़ियाघर के पिंजरे में स्थानांतरित नहीं कर सकते।’’

यादव के मुताबिक तेंदुआ शावक को स्थानांतरित करने के लिए वन विभाग की गाड़ी में रखे पिंजरा की जाली दो दिसंबर की सुबह टूटी मिली थी और शावक उसमें नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल