लाइव न्यूज़ :

तेंदुए ने महिला को निवाला बनाया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 19:52 IST

Open in App

कोटद्वार, दो दिसंबर उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक आदमखोर तेंदुए ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया जिसके बाद क्षेत्र में गश्त बढा दी गयी है ।

भैड़ गाँव की रहने वाली 65 वर्षीया जयंती देवी बुधवार कोटद्वार के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक वहां नहीं पहुंचने पर उसके परिजनों ने तलाश शुरू की तो सड़क से दूर झाडियों के बीच उसका अधखाया शव बरामद हुआ । थोडी दूर पर खून के धब्बे भी पड़े हुए मिले ।

कोटद्वार के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर महिला के परिजनों को सौंप दिया गया है । उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल और आस-पास के गावों में गश्त की जा रही है और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ।

लैंसडाउन के प्रभागीय वन अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos