लाइव न्यूज़ :

शिमला में तेंदुए ने पांच वर्षीय बच्ची की जान ली

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:50 IST

Open in App

शिमला, छह अगस्त शिमला शहर में तेंदुए के हमले में पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिमला के संभागीय वनाधिकारी (वन्यजीव) कृष्ण कुमार ने कहा कि रात करीब साढ़े आठ बजे कन्लाग इलाके में एक निर्माण स्थल के समीप एक अस्थायी घर के बाहर से तेंदुआ बच्ची को उठाकर ले गया था। उसकी पहचान बिहार निवासी मजदूर मनोज की बेटी प्रियंका के रूप में हुई।

डीएफओ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी खोपड़ी उस जगह से करीब 200-250 मीटर दूर एक नाले के पास मिली, जहां से तेंदुआ उसे उठाकर ले गया था।

स्थानीय लोगों ने तेंदुए द्वारा बच्ची को उठाकर ले जाने की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी थी।

कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन दल 20-25 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस और वन विभाग द्वारा संयुक्त तलाश अभियान चलाया गया।

कुमार ने कहा कि तलाश अभियान के दौरान खून के कुछ धब्बे देखे गए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि तेंदुए ने बच्ची को मार डाला है।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान देर रात दो बजे तक जारी रहा लेकिन इलाके में अंधेरा होने के कारण कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अभियान को रोकना पड़ा।

इसके बाद, लड़की का पता लगाने के लिए शुक्रवार तड़के तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया और उसकी खोपड़ी नाले के पास मिली।

डीएफओ ने कहा कि खोपड़ी को फोरेंसिक जांच के लिये भेज दिया गया है कि ताकि यह पता लगाया जा सके की यह उसी लड़की की है या नहीं।

डीएफओ ने कहा कि वन विभाग अपनी नीति के अनुसार लड़की के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करेगा।

इस बीच, घटना के बाद शहर के कन्लाग और आसपास के इलाकों के निवासियों में दहशत फैल गई।

डीएफओ ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिये कन्लाग और उसके आसपास उपयुक्त स्थानों पर शाम तक चार-पांच कैमरा जाल और दो पिंजरे लगाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों