लाइव न्यूज़ :

गुजरात के गांव में तेंदुए ने बच्चे को मार डाला

By भाषा | Updated: January 8, 2021 15:14 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ जनवरी गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले के एक गांव में एक तेंदुए ने चार साल के बच्चे को मार डाला। राज्य वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना बृहस्पतिवार शाम को ऊना तालुका अंतर्गत नवा उगला गांव में घटी।

जूनागढ़ वन्यजीव क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक डीटी वसावदा ने बताया कि घटना के कुछ घंटे बाद विभाग ने उसी गांव से एक तेंदुए को पकड़ लिया और गिर जंगल में जसधर बचाव केंद्र भेजा ताकि पता चल सके कि क्या इसी तेंदुए ने बच्चे को मारा है।

वसावदा ने कहा कि खेतिहर मजदूर दंपती के बेटे हसमुख मकवाना (4) पर तेंदुए ने उस समय हमला कर दिया जब उसके माता-पिता एक खेत में काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले कि तेंदुआ बच्चे को अपने साथ ले जाता उसके माता-पिता ने उसे बचा लिया, लेकिन गर्दन पर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।”

उन्होंने कहा, ‘‘बाद में, स्थानीय वन कर्मचारियों ने जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए। कुछ घंटे बाद एक पिंजरे में तेंदुआ फंस गया।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमें १०० प्रतिशत यकीन नहीं है कि फंसा हुआ तेंदुआ वही है जिसने लड़के पर हमला किया। यह बचाव केंद्र में विस्तृत विश्लेषण के बाद ही पता चल पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे