लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तेंदुए ने महिला को मार डाला

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:12 IST

Open in App

चंद्रपुर, तीन दिसंबर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की ब्रह्मपुरी तहसील के जंगल में बृहस्पतिवार को तेंदुए ने कथित हमला कर महिला को मार डाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि जिले के डोरली गांव की रहने वाली महिला ताराबाई खरकाटे (60) कूड़ा फेंकने गयी थी, इसी बीच झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने महिला पर कथित रूप से हमला कर उसे मार डाला ।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी होने पर वन अधिकारी एवं पुलिसकर्मी ब्रह्मपुरी वन क्षेत्र में मौके पर पहुंचे ।

उन्होंने बताया कि महिला के शव को एक देहात अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है ।

क्षेत्रीय वन अधिकारी पूनम ब्राह्मणे ने बताया कि मरने वाली महिला के परिजनों को राहत के तौर पर 20 हजार रुपये की राशि दी गयी है। उन्होंने बताया कि औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद बाकी राशि उपलब्ध करायी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं