लाइव न्यूज़ :

पांच साल की बच्ची की तेंदुए ने ले ली जान, मां अब भी कर रही बेटी का इंतजार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:20 IST

Open in App

(सुमीर कौल)

बड़गाम (कश्मीर), 12 सितंबर अद्दा मीर को एक तेंदुए ने 100 दिन पहले मार दिया था लेकिन आज भी उसकी मां दरवाजे पर उसकी राह देखती है और मीर परिवार गम के सैलाब में डूबा हुआ है। अद्दा की मां नौशीन को लगता है कि उनकी बेटी झट से दरवाजे से भीतर आएगी और छुपने-पकड़ने का खेल ‘पीकाबू’ खेलेगी। अद्दा के नाम से ही नौशीन की आंखें भर आती हैं और वह तीन जून को अपनी पांच साल की बेटी की मृत्यु से पहले के क्षणों को याद करने लगती है।

रोते हुए उन्होंने कहा, “वह मेरे साथ पीकाबू खेल रही थी और मैं उसे जानबूझकर जीतने दे रही थी क्योंकि उसकी मुस्कान अनमोल थी। उसने मुझे बताया कि वह अपने भाई के जन्मदिन पर केक काटने के लिए दादा को बुलाएगी। इसके बाद वह फिर से खेलने लगी।”

उसके पति मुद्दसिर कहते हैं, “उस दिन से वह दरवाजे पर अद्दा की राह देख रही है और उसे लगता है कि वह वापस आ जाएगी।” श्रीनगर शहर के बाहर स्थित आवास पर तेंदुए ने हमला कर पांच साल की बच्ची अद्दा की जान ले ली थी।

घर के जिस कमरे में अद्दा अपनी पढ़ाई और अन्य काम करती थी, उसे वैसा ही छोड़ दिया गया है। उस कमरे में अद्दा द्वारा बनाये गए अधूरे चित्र पूरे होने के इंतजार में हैं। मुद्दसिर उन चित्रों को छूते हुए कहते हैं, “मैं आज भी उसे महसूस करता हूं। मैं इसे कभी बदलना नहीं चाहता जिससे परिवार में उसका एहसास हमेशा बना रहे।” मीर का घर जिले के बड़गाम शहर के बाहर स्थित ओमपुरा में है।

अद्दा के खिलौने, उसका स्कूल का बस्ता, गुड़िया और यूनिफॉर्म अब भी उसके कमरे में उसी तरह रखे हैं। अद्दा की चाची अंबरीन खान ने बताया कि उनकी बेटी सहर खान बाहर वीडियो बना रही थी और जब वह अद्दा को कैमरे में कैद करने के लिए मुड़ी तो देखा कि वह गायब थी। सहर उस घटना के बारे में एक शब्द नहीं बोल पा रही थी।

उसकी मां ने कहा, “वह उस सदमे से बाहर नहीं आ पा रही है।” मुदस्सिर ने अफसोस जताया कि वन्यजीव और वन विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया।

उन्होंने कहा, “उन्होंने उस तेंदुए को मारने का दावा किया था जिसने मेरी बेटी को मारा था। वे झूठ बोल रहे हैं। कोई फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र नहीं किया गया। मैं सोच रहा हूं कि वे कैसे इस नतीजे पर पहुंचे कि वही तेंदुआ था... लेकिन हमारी तो दुनिया उजड़ गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह