मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मृत मिला तेंदुआ
By भाषा | Updated: December 10, 2021 14:17 IST2021-12-10T14:17:50+5:302021-12-10T14:17:50+5:30

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मृत मिला तेंदुआ
मंडला (मप्र), 10 दिसंबर मध्य प्रदेश के मंडला जिले में सहस्रधारा रोड पर मनादेई गांव के पास ग्रामीणों को एक तेंदुआ मृत हालत में मिला। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। मोहगांव परियोजना के संभागीय प्रबंधक राकेश कुड़ापे ने बताया कि पशु के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए की मौत का सही कारण और उसकी उम्र का पता चल सकेगा। मामले में जांच की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।