लाइव न्यूज़ :

जॉलीग्रांट हवाईअड्डा परिसर में घुसा तेंदुआ

By भाषा | Updated: December 1, 2020 19:29 IST

Open in App

ऋषिकेश, एक दिसंबर जॉलीग्रांट हवाईअड्डा परिसर में मंगलवार को एक तेंदुआ घुस गया जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम जुटी हुई है।

हवाईअड्डा निदेशक जीके गौतम में बताया कि परिसर की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने सुबह किसी जंगली जानवर को दीवार फाँदकर अंदर आते हुए देखा जिसके बाद इसकी जानकारी देहरादून वन प्रभाग को दी गई।

गौतम ने बताया कि उक्त जानवर हवाईअड्डे में दाखिल होने के बाद नई टर्मिनल इमारत के पास एक बडे़ पाइप में घुसकर छिप गया।

उन्होंने बताया कि इस पाइप के मुँह बंद कर दिए गए, ताकि वह जानवर बाहर न निकले।

गौतम ने बताया कि जंगली जानवर के हवाईअड्डे में घुसने की घटना के बावजूद पूरे दिन हवाई यातायात सुचारू रहा।

ऋषिकेश के उपप्रभागीय वन अधिकारी जी एस मर्तोलिया के नेतृत्व में वन टीम के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यह जानवर तेंदुआ है।

उन्होंने बताया कि पाइप को छेद करके तोड़ा जा रहा है ताकि तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

इससे पहले भी हवाईअड्डे से तेंदुआ, भेड़िया, सियार आदि वन्यजीव पकड़े गए हैं। यह हवाईअड्डा तीन तरफ से आरक्षित वन क्षेत्र से घिरा हुआ है जिसमें हाथियों सहित अनेक प्रकार के वन्यजीवों का वास है। इनमें से कई वन्यजीव कई बार हवाईअड्डा परिसर में भी घुस जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह