वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

By भाषा | Updated: June 28, 2021 17:32 IST2021-06-28T17:32:47+5:302021-06-28T17:32:47+5:30

Leopard dies after being hit by vehicle | वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

फरीदाबाद, 28 जून हरियाणा के फरीदाबाद जिले में फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण एक तेंदुए की मौत हो गई।

अनखीर पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक देशराज ने बताया कि कि इस घटना की सूचना वन्यजीव विभाग के अधिकारियों को दी गई और वे तेंदुए के शव को अपने साथ ले गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस सड़क के दोनों तरफ अरावली के जंगल हैं और पुलिस का मानना है कि इन्हीं जंगलों से निकलकर तेंदुआ सड़क पार कर रहा होगा जो किसी वाहन की चपेट में आ गया।

इसी मार्ग पर कुछ वर्ष पहले भी रात के समय एक तेंदुए की इसी तरह मौत हो हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Leopard dies after being hit by vehicle

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे