सहारनपुर में विश्वविद्यालय परिसर में तेंदुए के शावक देखे गये

By भाषा | Updated: August 6, 2021 14:56 IST2021-08-06T14:56:17+5:302021-08-06T14:56:17+5:30

Leopard cubs spotted in university campus in Saharanpur | सहारनपुर में विश्वविद्यालय परिसर में तेंदुए के शावक देखे गये

सहारनपुर में विश्वविद्यालय परिसर में तेंदुए के शावक देखे गये

सहारनपुर, छह अगस्त उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मेथाना मिर्जापुर के अन्तर्गत स्थित ग्लोकल विश्वविद्यालय परिसर में तेंदुए के दो शावक देखे गये हैं जिससे वहां के कर्मचारी और विद्यार्थी दहशत में हैं।

विश्वविद्याल प्रबंधन ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया ग्लोकल यूनिवर्सिटी में निकटवर्ती जंगल से तेंदुए के दो शावक आने की सूचना मिली है, शावकों को विश्वविद्यालय परिसर में घूमते हुए देखा गया है। शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग ने भी अपने स्तर से वन विभाग को इसकी जानकारी दी है और वन विभाग की मदद से शीघ्र ही इन शावकों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Leopard cubs spotted in university campus in Saharanpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे