लाइव न्यूज़ :

कैमरे में दिखा तेंदुआ, दिल्ली के असोला भट्टी अभयारण्य के पास रहने वालों को परामर्श जारी किया गया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर दिल्ली वन विभाग ने उप वन संरक्षक कार्यालय के पास लगे कैमरे में तेंदुआ देखे जाने के बाद असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य के नजदीक स्थित गांवों में बृहस्पतिवार को एक परामर्श जारी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को तेंदुए की उपस्थिति के बारे में आगाह करने के लिए विभाग ने संगम विहार, देवली और संजय कॉलोनी भाटी माइंस में पोस्टर लगाए हैं। उन्होंने कहा, “हाल में दक्षिण डिवीजन के उप वन संरक्षक कार्यालय से केवल 250 मीटर दूर लगे कैमरे में तेंदुआ देखा गया है। कल शाम हम तस्वीरें देख रहे थे तब हमें इसका पता चला।”

अधिकारी ने कहा, “हम गांवों में लोगों को बता रहे हैं और लोगों से रात में अकेले बाहर नहीं निकलने को कह रहे हैं। माता पिता से अपने बच्चों पर नजर रखने को कहा गया है।”

पिछले महीने भी महरौली में एक तेंदुए की उपस्थिति के बारे में स्थानीय निवासियों ने विभाग को बताया था। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कम से कम तीन तेंदुओं का एक परिवार पिछले एक साल से अभयारण्य में रह रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?