कुएं में गिरने के बाद से तेंदुआ व बिल्ली आमने-सामने

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:58 IST2021-09-06T16:58:26+5:302021-09-06T16:58:26+5:30

Leopard and cat face to face after falling in the well | कुएं में गिरने के बाद से तेंदुआ व बिल्ली आमने-सामने

कुएं में गिरने के बाद से तेंदुआ व बिल्ली आमने-सामने

नासिक (महाराष्ट्र), छह सितंबर महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक गांव में कुएं में गिरने के बाद एक तेंदुआ और एक बिल्ली आमने-सामने आ गए। हालांकि कुछ घंटों बाद वन विभाग के कर्मियों ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना सिन्नर तालुका के कांकोरी गांव में हुई। ऐसी आशंका है कि शनिवार देर रात बिल्ली का पीछा करते समय तेंदुआ भी कुएं में गिर गया। यह कुआं गांव के निवासी गणेश सांगले के खेत में स्थित है।

सांगले व अन्य ग्रामीणों ने रविवार को सुबह कुएं से तेंदुए की आवाज सुनने के बाद वन विभाग को खबर दी। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने रविवार देर शाम क्रेन की मदद से दोनों जानवरों को 25 से 30 फुट गहरे कुएं से सुरक्षित निकाल लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Leopard and cat face to face after falling in the well

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे