लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने चेन्नई जल संकट पर लिखा, एक कुआं पूरी तरह से खाली और बिना पानी का एक शहर

By भाषा | Updated: June 26, 2019 17:57 IST

चार प्रमुख जलाशयों के पूरी तरह सूख जाने के बाद दक्षिणी भारत का शहर चेन्नई संकट में है। जल की अत्यंत कमी के कारण शहर को तत्काल समाधान की जरूरत है और निवासियों को सरकारी टैंकों से पानी प्राप्त करने के लिए घंटों पंक्ति में खड़ा होना पड़ रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजलस्तर गिरने से, होटल और रेस्तरां अस्थायी रूप से बंद होने शुरू हो गये हैं और शहर की मेट्रो में एसी बंद कर दिये गये हैं।शहर के अधिकारी जल के वैकल्पिक स्रोत खोजने में जुटे हैं लेकिन समुदाय बारिश के लिए प्रार्थना करने में जुटा है।

हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने तमिलनाडु में गंभीर जल संकट पर बुधवार को चिंता जताई। हॉलीवुड के सर्वाधिक मुखर पर्यावरणविदों में से शामिल 44 साल के डिकैप्रियो ने इंस्टाग्राम पर ‘बीबीसी’ की एक खबर साझा की जिसका शीर्षक था ‘‘केवल बारिश ही चेन्नई को इस स्थिति से बचा सकती है।’’

डिकैप्रियो ने बीबीसी की खबर साझा करते हुए लिखा, ‘‘एक कुआं पूरी तरह से खाली और बिना पानी का एक शहर। चार प्रमुख जलाशयों के पूरी तरह सूख जाने के बाद दक्षिणी भारत का शहर चेन्नई संकट में है। जल की अत्यंत कमी के कारण शहर को तत्काल समाधान की जरूरत है और निवासियों को सरकारी टैंकों से पानी प्राप्त करने के लिए घंटों पंक्ति में खड़ा होना पड़ रहा है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘जलस्तर गिरने से, होटल और रेस्तरां अस्थायी रूप से बंद होने शुरू हो गये हैं और शहर की मेट्रो में एसी बंद कर दिये गये हैं। शहर के अधिकारी जल के वैकल्पिक स्रोत खोजने में जुटे हैं लेकिन समुदाय बारिश के लिए प्रार्थना करने में जुटा है।’’ इस पोस्ट पर अभिनेता ने लिखा, ‘‘हम दुनिया को बदल सकते हैं।’’ 

टॅग्स :तमिलनाडुचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे