लाइव न्यूज़ :

ऋण देने वाली कंपनी ने किया परेशान, व्यक्ति ने की खुदकुशी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:09 IST

Open in App

हैदराबाद (तेलंगाना), 28 दिसंबर ऑनलाइन ऋण मुहैया कराने वाली एक कंपनी द्वारा परेशान किये जाने पर 28 साल के एक व्यक्ति ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली। व्यक्ति ने इस कंपनी से ऋण ले रखा था।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. सुनील ने बुधवार को फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गयी थी।

पुलिस के अनुसार ऋण प्रदाता कंपनी ने यह कहते हुए संदेश भेजना शुरू कर दिया था कि वह उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को (मोबाइल पर) संदेश भेजकर बताएगा कि उसने ऋण नहीं चुकाया है और इस तरह उसे बदनाम कर देगा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ उसने कई ऋण प्रदाताओं से ऋण ले रखा था और उनमें से कुछ का ऋण नहीं चुका पाया था। वह तनाव में था क्योंकि ऋणु चुकाने के लिए उस पर दवाब बढ़ने लगा था ।’’

इसी तरह की एक अन्य घटना में, सिद्धिपेट में 25 साल की एक महिला ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। उसने मोबाइल एप आधारित एक ऋण प्रदाता से ऋण लिया था, जिसने उसके परिचित लोगों को यह संदेश भेज दिया था कि वह ऋण नहीं चुका पाई है। इस कारण वह बहुत परेशान थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह