लाइव न्यूज़ :

उप्र में रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:08 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 27 जुलाई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र से भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मंगलवार को एक लेखपाल को पन्द्रह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस के अनुसार भ्रष्टाचार निवारण संगठन, वाराणसी की टीम ने मंगलवार को सुखपुरा थाना क्षेत्र से लेखपाल पूरन सिंह को पन्द्रह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।

उन्होंने बताया कि नरही थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव के अजेश कुमार राय ने शिकायत की थी कि लेखपाल सिंह स्वामित्व योजना के अंतर्गत मालिकाना हक के लिये पक्ष में कार्रवाई करने के लिए पन्द्रह हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है ।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने लेखपाल के पास से पन्द्रह हजार रुपये बरामद किया है ।

सुखपुरा थाना के प्रभारी गगन राज सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है तथा बताया कि लेखपाल के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं