लाइव न्यूज़ :

लेह-जम्मू उड़ान परिचालन हुआ बहाल

By भाषा | Updated: December 11, 2020 14:56 IST

Open in App

जम्मू, 11 दिसंबर कोरोना वायरस महामारी के चलते महीनों तक निलंबित रहने के बाद केंद्र शासित प्रदेशों - लद्दाख और जम्मू कश्मीर की राजधानियों क्रमश: लेह और जम्मू के बीच उड़ान परिचालन बहाल हो गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नागर विमानन मंत्रालय ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इस साल मार्च में यात्रा पाबंदियों के तहत घरेलू यात्री उड़ानें निलंबित कर दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय परिषद (एलएएचडीसी) के अनुरोध पर ध्यान देते हुए नागर विमानन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को लेह और जम्मू सेक्टरों के बीच एयर इंडिया का उड़ान परिचालन बहाल किया।

अधिकारियों के अनुसार हर रविवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ानें परिचालित होंगी। लेह और जम्मू के बीच उड़ानों का परिचालन बहाल होना विद्यार्थियों और मरीजों के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

सर्दियों के महीनों में लेह-श्रीनगर और लेह-मनाली सड़कें भारी हिमपात के चलते बंद कर दी जाती हैं । ऐसे में लद्दाख के लोग देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करने के लिए पूरी तरह उड़ानों पर निर्भर हो जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता