लाइव न्यूज़ :

विधान मंडल लोकतंत्र का मन्दिर और आस्था का केन्द्र : आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:33 IST

Open in App

लखनऊ, 19 जनवरी उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को विधान परिषद के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं चित्र वीथिका के उद्घाटन के साथ ही परिषद के वर्तमान सदस्‍यों की पट्टिका का अनावरण भी किया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और सर्वाधिक सदस्य संख्या के साथ उत्तर प्रदेश का विधान मंडल देश का सबसे बड़ा विधान मंडल है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद का इतिहास अत्‍यंत गौरवशाली है।

उन्होंने कहा, ‘‘विधान मंडल लोकतंत्र का मन्दिर व आस्था का केन्द्र है। राज्य के इस उच्च सदन में सौन्दर्यीकरण के लिए किये गये कार्य सराहनीय हैं।’’

आदित्यनाथ ने कहा कि इस विधान परिषद से महामना पंडित मदन मोहन मालवीय, पूर्व मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्‍टर सम्पूर्णानन्द, सर तेज बहादुर सप्रू, प्रख्यात कवयित्री महादेवी वर्मा का जुड़ाव रहा है। विधान परिषद की प्रथम बैठक थॉर्न हिल मेमोरियल हॉल, प्रयागराज में हुई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान परिषद में चित्र वीथिका से सबको प्रेरणा मिलेगी। सावरकर के बारे में आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘सावरकर जी का व्यक्तित्व प्रत्येक भारतवासी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सावरकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ एक बहुत बड़े दार्शनिक, लेखक, कवि भी थे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चार फरवरी, 2021 से चार फरवरी, 2022 तक चौरी चौरा के शताब्दी वर्ष के दौरान विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, विधान परिषद सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच