लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में विधायी समिति ने गिरजाघरों का सर्वेक्षण करने को कहा

By भाषा | Updated: October 15, 2021 16:54 IST

Open in App

बेंगलुरू, 15 अक्टूबर कर्नाटक में पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण पर विधायी समिति ने अधिकृत और अनधिकृत गिरजाघरों, उनके पादरियों का सर्वेक्षण करने और जबरन धर्मांतरण की शिकायत आने पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

समिति के एक सदस्य गुलीहट्टी शेखर ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने जिला प्राधिकारियों को अधिकृत और अनधिकृत गिरजाघरों और पादरियों की संख्या पर विस्तारपूर्वक रिपोर्ट देने को कहा है।’’

होसदुर्ग से भारतीय जनता पार्टी के विधायक शेखर ने समिति के अध्यक्ष दिनकर केशव शेट्टी की गैरमौजूदगी में बुधवार को बैठक की अध्यक्षता की। जिला प्राधिकारियों खासतौर से यादगिर, चित्रदुर्ग और विजयपुरा जिलों को निर्देश दिए गए हैं जहां धर्मांतरण कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हो रहा है।

भाजपा विधायक ने कहा, ‘‘हमने पुलिस को सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ जाने का भी निर्देश दिया है, क्योंकि कई बार अधिकारियों पर हमले किए गए।’’

साथ ही जिला प्राधिकारियों को निर्देश दिया गया है जब भी धर्मांतरण से संबंधित शिकायत मिले तो मामला दर्ज किया जाए। बैठक में अनुसूचित जाति के उन लोगों को दोहरा लाभ न देने को भी कहा गया, जिन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया।

शेखर ने कहा, ‘‘आप अनुसूचित जाति और एक अल्पसंख्यक दोनों का फायदा नहीं उठा सकते।’’

उन्होंने बोवी समुदाय की एक महिला का भी उदाहरण दिया जो ईसाई बन गयी। उसने एससी के टिकट पर पंचायत चुनाव लड़ा, जीत गई और पंचायत अध्यक्ष बन गयी।

भाजपा विधायक ने यह भी दावा किया कि सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों खासतौर से बोवी और लमानी समुदायों में धर्म परिवर्तन अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए