बिहार में 17 से 25 अप्रैल तक विधानसभा सचिवाल किया गया बंद

By भाषा | Updated: April 16, 2021 23:11 IST2021-04-16T23:11:58+5:302021-04-16T23:11:58+5:30

Legislative Assembly Secretariat closed from 17 to 25 April in Bihar | बिहार में 17 से 25 अप्रैल तक विधानसभा सचिवाल किया गया बंद

बिहार में 17 से 25 अप्रैल तक विधानसभा सचिवाल किया गया बंद

पटना, 16 अप्रैल बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 17 से 25 अप्रैल तक विधानसभा सचिवालय को पूरी तरह बंद कर दिया गया है ।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया है । इस दौरान पूर्व से निर्घारित महत्वपूर्ण कामों का निष्पादन ही हो सकेगा ।

आदेश में कहा गया कि कार्यालय बंदी की इस अवधि में सभी पदाधिकारी-कर्मचारी को मुख्यालय में रहने तथा इस अवधि में अपना मोबाइल आन रखने का आदेश दिया गया है ।

बिहार विधान सभा सचिवालय के उप निदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष ने कार्यालय बंद रहने के दौरान सभा सचिवालय के सभी शाखाओं को सेनेटाइज किये जाने का भी आदेश दिया ।

सचिवालय में 13 से 15 अप्रैल तक कुल 24 पदाधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Legislative Assembly Secretariat closed from 17 to 25 April in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे