लाइव न्यूज़ :

समर्थन मूल्य की गारंटी देने का कानून बने : बेनीवाल

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:03 IST

Open in App

बीकानेर (राजस्थान), 19 नवंबर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लिए जाने को किसानों की जीत बताते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाला कानून बनाना चाहिए।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून बिना अपने सहयोगियों से चर्चा किए किसानों पर लाद दिए। इस जिद्दी सरकार को किसानों पर थोपे गए कानून को वापिस लेना पड़ा। इसलिए आज का दिन ऐतिहासिक है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किसानों की जीत है।

बेनीवाल ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी का भी कानून बनना चाहिए। एमएसपी में वर्तमान में जो भाव मिल रहे है, वह बहुत कम है।

बेनीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है इसके लिए आरएलपी तीसरे मोर्चे के रुप में तैयार है। बेनीवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी राजस्थान में सभी दौ सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos