लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ सम्मान भारत-अमेरिका की मजबूत साझेदारी को दिखाता है: जयशंकर

By भाषा | Updated: December 22, 2020 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित करना दोनों देशों की मजबूत रणनीतिक साझेदारी को दिखाता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार प्रदान किया। यह अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य सम्मानों में से एक है। मोदी को उनके नेतृत्व में भारत और अमेरिका की द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ’ब्रायन ने व्हाइट हाउस में सोमवार को यह पुरस्कार दिया।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रतिष्ठित लीजन ऑफ मेरिट से प्रधानमंत्री मोदी को नवाजा जाना मौजूदा समय में भारत-अमेरिका की मजबूत साझेदारी को दर्शाता है। प्रधानमंत्री इस संबंध की क्षमता को जानते हैं और इसकी प्रगति को रास्ता दिखाते हैं। आश्वस्त हूं कि आने वाले वर्षों में यह संबंध और भी गहरा होगा।’’

‘लीजन ऑफ मेरिट’ सम्मान से जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन को भी सम्मानित किया गया।

भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर ने इस सम्मान के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल