लाइव न्यूज़ :

दिग्गज ओडिया फिल्मकार राज गोपाल मिश्रा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By भाषा | Updated: November 2, 2020 22:29 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो नवंबर दिग्गज ओडिया फिल्मकार राज गोपाल मिश्रा का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 72 वर्ष के थे।

उन्होंने बताया कि मिश्रा ने सीने में दर्द की शिकायत की और भुवनेश्वर के पास जटानी में अपने आवास पर गिर गए। कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया ।

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के पूर्व छात्र रहे मिश्रा ने लगभग तीन दशकों के अपने करियर में बड़ी संख्या में ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर ओडिया फिल्म उद्योग में एक विशेष पहचान बनाई थी। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

ओडिया फिल्म उद्योग में अमूल्य योगदान के लिए मिश्रा को पिछले महीने प्रतिष्ठित गुरु केलुचरण महापात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

राजू मिश्रा के नाम से लोकप्रिय फिल्मकार को प्रतिष्ठित जयदेव सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल