लाइव न्यूज़ :

दिग्गज पत्रकार तुरलापति कुटुम्बा राव का निधन

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:33 IST

Open in App

अमरावती, 11 जनवरी दिग्गज पत्रकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित तुरलापति कुटुम्बा राव का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू और कई अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने 87 वर्षीय कुटुम्बा राव के निधन पर दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राव बहुमुखी प्रतिभा के धनी, शानदार लेखक और अच्छे वक्ता थे। तेलुगु पत्रकारिता और साहित्य में उन्होंने बड़ा योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

कुटुम्बा राव 14 साल की आयु में ही पत्रकार बन गए थे और आंध्र राज्य गठन के बाद 1950 के दशक में पहले मुख्यमंत्री तंगुतुरी प्रकाशम पंतुलु के वह सचिव बने।

सूत्रों के अनुसार वह लेखक और वक्ता भी थे तथा 10,000 से ज्यादा सार्वजनिक बैठकों की अध्यक्षता करने का उनके पास गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

राव को राजनीति और तेलुगु फिल्मों के बारे में गहरी जानकारी थी और इसी वजह से उन्हें ‘ चलता-फिरता इनसाइक्लोपीडिया’ माना जाता था। उन्होंने कई मुख्यमंत्रियों के साथ भेंट और मुलाकात के बारे में किताब भी लिखी है।

भारत सरकार ने 2002 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। चंद्रबाबू नायडू ने राव के निधन को आंध्र प्रदेश के लिए क्षति करार दिया है। जन सेना अध्यक्ष पवन कल्याण, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एस सैलजानाथ, पत्रकार संगठनों समेत अन्य ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो