लाइव न्यूज़ :

महान कार्नेटिक संगीतकार पी बी पोनम्मल की 96 वर्ष की आयु में निधन

By भाषा | Updated: June 22, 2021 18:42 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 22 जून महान कार्नेटिक संगीतकार एवं पद्मश्री पुरस्कार विजेता तथा अविश्वसनीय संगीत समारोहों के माध्यम से पिछले आठ दशकों से शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने वाली पारास्सला बी पोनम्मल का वलियासाला स्थित उनके आवास पर मंगलवार को निधन हो गया । परिवार के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह 96 साल की थी और पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी ।

कार्नेटिक संगीत में निपुण, पोनम्मल एक ऐसी संगीतकार थीं, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत में लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ा था और 1940 के दशक के दौरान यहां के ऐतिहासिक स्वाति थिरुनल कॉलेज ऑफ म्यूजिक में दाखिला लेने वाली पहली छात्रा बनीं।

यहां के कोट्टनहिल बालिका विद्यालय में संगीत शिक्षक के तौर पर करियर शुरू करने से पहले उन्होंने वहां से गाना भूषणम एवं गाना प्रवीण का पाठ्यक्रम पहले रैंक के साथ पूरा किया था।

पोनम्मल ने स्वाति थिरुनल कॉलेज की पहली महिला संकाय और प्रसिद्ध आरएलवी कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स, त्रिपुनिथुरा की पहली महिला प्राचार्य बनकर इतिहास रचा ।

आठ दशक की लंबी संगीत यात्रा के दौरान सैकड़ों संगीत कार्यक्रम आयोजित करने के अलावा, उन्होंने कुछ उत्कृष्ट संगीतकारों को अपना शिष्य बनाकर उन्हें संगीतकार के रूप में ढाला।

पोनम्मल को 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया और इसके अलावा उन्होंने कई अन्य पुरस्कार जीते ।

महान संगीतकार के परिवार में दो बेटे डी महादेवन एवं डी सुब्रमनियन हैं । उनके पति देवनायकम अय्यर, एक बेटे और एक बेटी की मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा