लाइव न्यूज़ :

बंगाल में विधि सेवा प्राधिकरण को पहला ट्रांसजेंडर वकील मिला

By भाषा | Updated: July 29, 2021 23:20 IST

Open in App

कोलकाता, 29 जुलाई अधिवक्ता अंकानी बिस्वास पश्चिम बंगाल विधि सेवा प्राधिकरण में पहले ट्रांसजेंडर वकील होंगे। कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने उन्हें प्राधिकरण में शामिल करने को मंजूरी दे दी है। प्राधिकरण के सदस्य सचिव राजू मुखर्जी ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बिस्वास ने दावा किया कि यह पहली बार है कि किसी ट्रांसजेंडर वकील को देश की किसी भी राज्य विधि सेवा प्राधिकरण का हिस्सा बनाया गया हो। मुखर्जी ने कहा, “ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पश्चिम बंगाल राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के संरक्षक एवं प्रमुख तथा कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्होंने अंकानी बिस्वास उर्फ अंकन को इसमें शामिल करने की बुधवार को मंजूरी दे दी।”

उच्चतम न्यायालय ने 2014 के अपने ऐतिहासिक फैसले में घोषणी की थी कि ट्रांसजेंडरों को तीसरे लिंग के तौर पर देखा जाए। शीर्ष अदालत ने उन्हें पुरुष, महिला या तीसरे लिंग के तौर पर आत्म पहचान का भी अधिकार दिया था।

कलकत्ता उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे बिस्वास ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ यह मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। मुझे उम्मीद है कि यह कई अन्य ट्रांसजेंडरों को नई उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर