लाइव न्यूज़ :

किसानों के खिलाफ कंगना के ट्वीट को हटाने के लिए ट्विटर को कानूनी नोटिस

By भाषा | Updated: February 3, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व नेता मंजीत सिंह जीके ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को कानूनी नोटिस भेजकर अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किसानों के खिलाफ किए गए कथित अपमानजनक ट्वीट को लेकर उनका एकाउंट तुरंत बंद करने की मांग की है।

ईमेल के जरिये महाराष्ट्र में ट्विटर के प्रबंध निदेशक को भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा गया है कि अभिनेत्री का पोस्ट तथ्यात्मक रूप से गलत है एवं किसानों और उनसे जुड़े पूरे सिख समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचाता है।

यह नोटिस अधिवक्ता नगिंदर बेनीपाल के जरिये भेजा गया है।

यह नोटिस केंद्र सरकार द्वारा पारित और राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी प्राप्त तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों एवं सिख समुदाय पर कथित हमले के लिए भेजा गया है।

इसमें कंगना के ट्वीट का संदर्भ देते हुए कहा गया कि दो फरवरी को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना के ट्वीट, ‘‘क्यों हम इस पर बात नहीं करते! किसान प्रदर्शन’’ के जवाब में ट्वीट किया, ‘‘ कोई बात नहीं कर रहा है क्योंकि वे किसान नहीं हैं, वे आतंकवादी हैं जो भारत का बंटवारा करना चाहते हैं ताकि चीन हमारे असुरक्षित खंडित देश पर कब्जा कर ले और अमेरिका की तरह चीनी उपनिवेश बना ले।’’

नोटिस में कहा गया है कि अभिनेत्री अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल किसानों और उनसे जुड़े सिख समुदाय की मानहानि करने की कोशिश में कर रही हैं, उन्होंने उन्हें आतंकवादी बताकर राष्ट्र विरोधी घोषित किया।

बेनीपाल ने नोटिस में कहा, ‘‘मेरा मुवक्किल देश की एकता, किसानों एवं पूरे सिख समुदाय को लेकर चिंतित है एवं इसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर है एवं किसानों के खिलाफ इस तरह का मानहानि करने वाला, झूठा, दुर्भावनापूर्ण बयान स्वीकार नहीं करेगा।’’

नोटिस में कहा गया है, ‘‘यदि कथित ट्वीट हटाए नहीं जाते और आप उनके एकाउंट को बंद नहीं करते तो आपको मानहानिकारक सामग्री के लिए जिम्मेदार माना जाएगा और इस तरह हमारे पास कानून के अनुरूप उचित कानूनी कार्यवाही शुरू करने का अधिकार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग