लाइव न्यूज़ :

किसानों के आंदोलन पर ट्वीट के लिए कंगना को कानूनी नोटिस

By भाषा | Updated: December 3, 2020 22:12 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) के एक सदस्य ने अभिनेत्री कंगना रनौत को नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को निशाना बनाने वाले उनके ट्वीट के लिए एक कानूनी नोटिस भेजा है ।

कमेटी के सदस्य जस्मैन सिंह नोनी की ओर से वकील हरप्रीत सिंह होरा ने यह नोटिस भेजा है । नोटिस में कहा गया है कि जब मुंबई में रनौत के परिसर के एक हिस्से को ढहाया गया तो उन्होंने अपने प्रशंसकों को एकजुट करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया और कहा कि निगम की कार्रवाई उनके मौलिक अधिकारों पर हमला है ।

नोटिस में कहा गया, ‘‘इसी तरह संविधान के तहत किसानों को भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी अधिकार है और वह किसानों का अपमान नहीं कर सकती हैं।’’

नोटिस के मुताबिक कंगना ने एक ट्वीट साझा कर आरोप लगाया कि ‘शाहीन बाग की दादी’ भी नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन से जुड़ गयी हैं ।

नोटिस में कहा गया कि अभिनेत्री ने अपने उसी ट्वीट में कहा कि ‘टाइम’ पत्रिका में जगह बना चुकी वही दादी ‘‘100 रुपये में उपलब्ध’’ है ।

कानूनी नोटिस में कहा गया, ‘‘कई खबरों में दावा किया गया कि दोनों महिलाएं अलग-अलग हैं । और अगर नहीं भी हैं तो उन्हें अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसी बुजुर्ग महिला को अपमानित करने का अधिकार नहीं है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह साफ तौर पर नफरत फैलाने वाला ट्वीट है और जल्द से जल्द इस पर कदम उठाए जाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण