लाइव न्यूज़ :

जैन, चड्ढा और अन्य आप नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया: एनडीएमसी समिति के प्रमुख ने कहा

By भाषा | Updated: December 17, 2020 00:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को दावा किया कि नगर निकाय पर ''झूठे आरोप'' लगाने के लिये दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन और आम आदमी पार्टी के तीन अन्य नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है।

एनडीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी ने कहा कि जैन, राघव चड्ढा, अतिशी और सौरभ भारद्वाज को ''आज मानहानि नोटिस भेजा गया।''

दिल्ली सरकार या आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

आप नेताओं ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम पर ''2,500 करोड़ रुपये के गबन'' का आरोप लगाया था।

गोस्वामी ने बुधवार को एक बयान में आरोप लगाया कि ''आम आदमी पार्टी के नेता झूठे बयान देकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''इसको मद्देनजर रखते हुए आम आदमी पार्टी के तीनों नेताओं को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल