लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की पूर्व सरकार पर लगे घोटाले के आरोपों के संबंध में कानूनी कार्रवाई होगी: चौहान

By भाषा | Updated: November 24, 2020 23:15 IST

Open in App

उमरिया (मप्र) 24 नवंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के कांग्रेस को कथित तौर पर 106 करोड़ रुपए देने की खबरों के मद्देनजर मंगलवार को कहा कि सरकार इन आरोपों के संबंध में कानूनी कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ देखिये हम पहले ही कह रहे थे कि कमलनाथ जी की सरकार ने वल्लभ भवन (मध्यप्रदेश मंत्रालय), जो जनता की सेवा और विकास का मंदिर है, को दलालों की मंडी के रुप में परिवर्तित कर दिया था और अब जो तथ्य निकल कर सामने आ रहे हैं उनके कारण मन में तकलीफ भी है। जो कुछ हुआ है वह जनता के सामने है। इसलिये इन गड़बड़ियों पर जो भी वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है, वो की जायेगी, लेकिन यह स्पष्ट है कि जो हम कहते थे, वह सच था। कांग्रेस शासन के 15 महीनों में मध्यप्रदेश को लूटा गया।’’

मुख्यमंत्री यहां बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में वन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों पर बैठक के लिये आये थे। उन्होंने पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के दौरान 106 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के बारे में एक टीवी चैनल की खबर पर एक पत्रकार के सवाल का उत्तर देते समय यह बयान दिया।

टीवी चैनल ने आयकर विभाग द्वारा तैयार किये गये एक डोजियर के हवाले से खबर में आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों को कांग्रेस पार्टी के लिये धन इकठ्ठा करने का लक्ष्य दिया था और उसने दावा किया कि इस धन को कमलनाथ के बिचौलियों के माध्यम से दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में भेजा गया था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह सलूजा ने कहा, ‘‘हम किसी भी जांच से डरते नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!